साहित्यकार निक्की शर्मा  भारतेंदु हरिश्चंद्र,हिंदी गौरव व हिंदी रत्न से संम्मानित


डॉ.शम्भू पंवार, नई दिल्ली।  हिंदी पखवाड़े के दौरान देश भर में आयोजित ओनलाइन  कार्यक्रमों विभिन्न साहित्यिक संस्थाओ ने प्रसिद्ध साहित्यकार, कवयित्री व लेखक श्रीमती  निक्की शर्मा "रश्मि"को अनेक सम्मानों से संम्मानित किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय सचिव निक्की शर्मा को हिंदी भाषा के प्रचार -प्रसार एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए विश्व जन चेतना ट्रस्ट भारत 3011 द्वारा हिंदी गौरव सम्मान,साहित्य संगम संस्थान उत्तरप्रदेश ने भारतेंदु हरिश्चंद्र सम्मान,प्रयागराज के अभिनव साहित्यिक मंच ने हिंदी रत्न सम्मान व गंगापुर सिटी की संस्था साहित्य सागर हौसलों की उड़ान ने कोरोना काल साहित्यिक सम्मान से विभूषित किया है। 

     उल्लेखनीय है कि निक्की शर्मा रश्मि भागलपुर( मुंबई) ने लेखन व साहित्य के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट लेखनी से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सामानों से सम्मानित हो चुकी है।इसके साथ- साथ सामाजिक सरोकारों बालिका शिक्षा, पर्यावरण,पीपल,तुलसी,नीम, अभियान में भी महती भूमिका निभा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post