इंडियन पीपल्स एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल सेंट्रल ट्रस्ट ने आयोजित की अनूठी प्रतियोगिता, चित्रकला में विवेक चौहान व संगीत प्रतियोगिता में साहिल वर्मा प्रथम


राज शर्मा, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।

 

इंडियन पीपल्स एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल सेंट्रल ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर संगीत प्रतियोगिता के अंतर्गत चित्रकला, पोशाक, नृत्य का आयोजन किया गया था, जिसमें की हिमाचल के विभिन्न जिलों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता 5 अगस्त से 12 अगस्त के बीच तय हुई थी। उम्र सीमा 5 से 16 वर्ष तक रखी गई थी।


नृत्य प्रतियोगिता में अनेकों बच्चों ने भाग लिया व कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई व बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गानो पर मनमोहक नृत्य कर अपना देश प्रेम दिखाया। तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, देश रंगीला, ओ माई मेरी, हम इंडिया वाले जैसे अनेक गानो पर नृत्य कर सबका मन लुभाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आर्ची वर्मा शिमला से द्वितीय स्थान सुहानी शर्मा सिरमौर व भार्गवी सोलन से और तृतीय स्थान रिधिमा, हमीरपुर ने हासिल किया। नृत्य प्रतियोगिता में शिमला से चिराग ठाकुर, मन्नत शर्मा आर्ची शर्मा, रिधिमा, किंजल, तेजस्विनी मेहता, एंजल वर्मा, परिधि ठाकुर, अर्षिया, अस्मीता, सिमरन, साक्षी, कोमल मेहता, श्रेष्ठ सिंह कंवर, अक्षिता, मेथली कांगड़ा से समायरा राणा, सेजल , हमीरपुर से रिधिमा मोदगिल,मंडी से गौरविका सैन सुंदरनगर, सिरमौर से वंशिका कांबोज, अहाना और वैभव अत्री दिव्यांजली नाहन, अंबिका और प्रेरणा व सुहानी शर्मा पांवटा साहिब, अभिलाषा, नेहा कश्यप गुद्दी मानपुर, चंबा से साक्षी सूर्या, यामिनी सूर्या, पूजा रावत, भूमिका रावत और सोलन से भार्गवी  ने भी भाग लिया।


चित्रकला प्रतियोगिता के तो क्या कहने बच्चों ने चित्र बना अपने मन के भाव प्रकट किए। जिला कुल्लू से यतिन शर्मा मंडी से अंकुश एवं शिवानी शर्मा, शिमला से एंजल वर्मा कांगड़ा से अंशुल कौंडल, खुशबू,सिरमौर से मोनल, विवेक चौहान, नीरज चौहान, देव धीमान, आदित्य गर्ग, अहाना रमौल व देवांश कश्यप तथा अन्य कईं हिमाचल के विभिन्न जिलों से भाग लेकर तथा प्यारे भारत माता के चित्र बना भारत माता के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विवेक चौहान, सिरमौर, द्वितीय स्थान अनुज कांत सिरमौर, तृतीय स्थान खुशबू कांगड़ा ने प्राप्त किया।


संगीत प्रतियोगिता में चंबा से साक्षी सूर्या शिमला से श्रेष्ठ कंवर और रिधिमा कांगड़ा से सुहानी एवं मुस्कान शिमला से साहिल वर्मा और खनक गुप्ता सिरमौर राजगढ़ से देवांश कश्यप और हितार्थ चौहान व अन्य दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। नन्हें बच्चों ने अपनी प्यारी आवाज में देशभक्ति गाने सुनाकर भेजे। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल वर्मा, द्वितीय रिधिमा तृतीय स्थान सुहानी एवं मुस्कान ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का परिणाम संगीतकार विनय नाटयैक ने घोषित किया व बच्चों को बधाई दी। पोशाक प्रतियोगिता भी बड़ी मनमोहक रही जिसमें बच्चों ने बड़ी रुचि दिखाई जिला हमीरपुर से निष्ठा,अरमान ठाकुर, कांगड़ा से अरनव ठाकुर व अद्वेता गुलेरिया,मन्न्त शर्मा, सेजल, समायरा थुरल कुल्लू से वानी, शिमला से अरनव ठाकुर, पूजा और निकिता सिरमौर से प्रभलीन कौर, मोनल सिंह, हार्दिक, मोहम्मद आमिर हमजा, दिलजोत सिंह, अवनीत कौर, अंबिका, अयोन्या महाजन ने भाग लिया।


इस प्रतियोगिता प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पांवटा-साहिब, सिरमौर से मोनल सिंह ने गांधी जी बन इस आजादी दिवस पर कोरोना को दूर भगाने का संदेश दिया।जिला कांगड़ा से द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अद्वैता गुलेरिया इंदिरा गांधी की वेशभूषा में थी।तृतीय स्थान अर्णव ठाकुर कांगड़ा व गिरिशा वर्मा शिमला से झांसी की रानी बनी थी। सुरेश तोमर ने ख़ूब स्नेह के साथ सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की। यशपाल कश्यप ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों को विजेता कहा।


राज शर्मा ने सभी प्रतिभागी बच्चों की लगन व मेहनत की सराहना की। कल्पना गांगटा बच्चों के उत्कृष्ठ कार्य के लिए बधाई दी। अमित चौधरी ने कहा बच्चों ने सभी के चेहरों पर मुस्कान लाई है। राजीव डोगरा ने बच्चों को बधाई दी। विनय नाटयैक व सोनू अवस्थी ने कहा सभी जिलों के बच्चों को मेहनती कहा व इसी तरह बच्चों के लिए आयोजन होते रहें यह भी संदेश दिया। संस्था समन्वयक रविता चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं समेत बच्चों, अभिभावको, आयोजकों व संस्था की समस्त टीम का हृदय से धन्यवाद किया और सभी को बधाई दी तथा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित करने तथा विजेताओं को पुरस्कृत करने की बात कही ।


संस्कृति संरक्षक आनी (कुल्लू) हिमाचल प्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post