सच्चे प्यार की तलाश में बिट्रेन की बार्बी डाॅल (शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र के वर्ष 12, अंक संख्या-30, 21 फरवरी 2016 में प्रकाशित लेख का पुनः प्रकाशन)


बार्बी डाॅल जैसी दिखने वाली 22 साल की इस लड़की को वैलेंटाइन पर तलाश थी, तो सिर्फ सच्चे प्यार की। ब्रिटेन में नाॅटिंघमशायर के स्केगबी की रहने वाली हन्ना ग्रेगोरी को लोग ह्यूमन बार्बी भी कहते हैं। हन्ना को इस बात का मलाल है कि उन्हें अब तक कोई खुद के जैसा प्यारा और प्यार करने वाला लड़का नहीं मिला है। 22 इंच है कमर, लगाती हैं शेफील्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ग्रेगोरी के मुताबिक उन्हें गली में आते-जाते समय लोग अक्सर छेड़ते और ताने मारते हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपने परफेक्ट मैन नहीं मिला है। हन्ना बताती हैं कि वो जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो लोग हंसते हैं। इतना ही नहीं उन पर रूड कमेंट्स भी पास करते हैं। हन्ना की कमर महज 22 इंच है और वो बार्बी जैसी दिखने के लिए काॅन्टेक्ट लेंसेस भी लगाती हैं। हन्ना ऐसा ब्वाॅयफ्रेंड चाहती हैं, जो उनसे सच्चा प्यार करे। उनके मुताबिक अभी तक जो भी लड़का उनसे बातचीत करता है वह बस उनके अट्रैक्टिव लुक की वजह से करता है। लोग उन्हें सेक्सुअलाइज करने लगते हैं। कोई उनसे सच्चा प्यार नहीं करता। वो बस उन्हें एक डाॅल ;गुड़ियाद्ध की तरह देखते हैं। हालांकि हन्न इसे अदरवाइज नहीं लेती बल्कि काॅम्पलीमेंट मानती हैं कि वो उन्हें ह्यूमन बाॅर्बी जैसा सुंदर समझते हैं हन्ना के मुताबिक एक समय उन्हें अपने लुक्स को लेकर शर्मिंदगी होती थी। वो बेहद संकोची और शर्मीले स्वभाव की थीं। उन्हें लगता था कि वो सुंदर नहीं हैं और कोई भी फैशन उन पर सूट नहीं करेगा, लेकिन धीरे-धीरे उसका काॅन्फिडेंस लेवल बढ़ता गया। 2013 में शेफील्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उनके क्लासमेट्स ने जब उन्हें बार्बी डाॅल जैसा सुंदर बताया तो हन्ना का काॅन्फिडेंस बढ़ता चला गया। हालांकि कालेज के पहले दिन उनके क्लासमेट्स ने कोई बात नहीं की थी। हन्ना की बड़ी-बड़ी आंखें, लंबे पैर और 22 इंच की कमर है। उन्हें पिंक कलर बहुत पसंद है। वो ज्यादातर शाॅर्ट पिंक स्कर्ट्स पहनती हैं। हन्ना हर रोज अपने मेकअप के लिए डेढ़ घंटे का समय देती हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर हन्ना के 18 हजार से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। इसके अलावा उन्हें रोजाना हजारों फैंस मेल भेजते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post