DM सेल्वा कुमारी जे ने किया उघोग, स्वंय सहायता समूह,  गेहूं क्रय केन्द्र, राशन वितरण का व मनरेगा के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो का निरीक्षण


शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कोरोना/लाॅकडाउन के दृष्टिगत उधोगो के संचालन की दी गई अनुमति उपरान्त उत्पादन कार्य कर रहे बेगराजपुर औधोगिक क्षेत्र में स्थापित उघोग नाॅरवेल प्रालि0 का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सोशल डिस्टैंसिग का पालन कर कार्य किया जाये और मास्क व सेनेटाईजर का प्रयोग किया जाये। उन्होने कहा कि सैनेटाईजेशन की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानकों का पूर्ण रूप से पालन कराया जाये।



जिलाधिकारी द्वारा आज ग्राम गढ़ी नौआबाद में श्रमिकों द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत चकरोड कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पाया गया कि उक्त स्थान पर 30 श्रमिक कार्य कर रहे थे। मनरेगा अन्तर्गत इस समय में मांग के आधार पर नये जाॅबकार्ड बनाकर कार्य भी उपलब्ध कराया जा रहा है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ग्राम गढ़ी नौआबाद के माया स्वंय सहायता समूह द्वारा किये जा रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि माया स्वंय सहायता समूह द्वारा मास्क बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा समूहों को अधिक से अधिक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनके उत्पाद की ब्रिकी कराने का भी आवश्वासन दिया गया। जिससे की स्वंय सहायता समूह अर्थिक रूप से सुदृढ हो सके।



जिलाधिकारी ने आज शाहपुर में गेंहू क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण भी किया तथा किसानों के साथ संवाद भी किया। उन्होने गढ़ी नौआबाद में जाकर उचित दर की दुकान पर राशन वितरण की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होने निर्देश दिये कि सोशल डिस्टैसिंग का पालन कराया जाये और राशन का वितरण भी सही प्रकार से किया जाये किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम बुढाना कुमार भूपेन्द्र, पीडी डीआरडीए जय सिंह यादव, सहित उन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post