सीतापुर के अशोक कुमार वर्मा विश्व कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत


शि.वा.ब्यूरो, सीतापुर। विश्व कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार पटेल, व राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने सीतापुर की महमूदाबाद तहसील के गांव अजीमाबाद निवासी अशोक कमार वर्मा को महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। 
बता दें कि विश्व कुमी महासभा कुर्मी समाज के उत्थान के लिए विश्वस्तर पर प्रयासरत है। विश्व कुर्मी महासभा के पदाधिकारी अपने संगठन का विस्तार विश्व के समस्त उन देशोें में जहां कुर्मी समाज के लोग रह रहे हैं, वहां करने के प्रयास में हैं। इसके साथ देश के प्रत्येक राज्य, जनपद, तहसील और गांव स्तर पर भी इकाई गठित कर रहे हैं। अशोक कुमार  वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनसे अपेक्षा की गयी है कि वे महासभा की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने व महासभा को और अधिक सुदृढ़ व गतिशील करने में अपना योगदान देंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post