राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के मुख्याध्यापक मोहिंदर सिंह सेवानिवृत्त


शि.वा.ब्यूरो, कांगड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्ष तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के उपरांत आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के मुख्य अध्यापक मोहिंदर सिंह सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति बहुत ही सादगी के साथ और लोक डाउन के नियमों को मुख्य रखते हुए की।


स्कूल के बच्चों ने भी ऑनलाइन ही विदाई समारोह धूमधाम से मनाया और अपनी कविताओं और स्लोगन के द्वारा मुख्याध्यापक का विदाई समारोह किया। मुख्याध्यापक ने भी ऑनलाइन ही बच्चों को संबोधित किया तथा उनको शुभ अशीष दी और उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की कामना की।


इस मौके पर भाषा अध्यापक राजीव डोगरा, संसार सिंह, अशोक कुमार, कविता देवी, आमीन चंद, सुनील कुमार, राजेश कुमार आदि स्टाफ मेंबर ने मुख्याध्यापक को शुभकामनाएं दी।


Comments