डॉ. राजेश पुरोहित शानदार काव्य पाठ हेतु वैष्णवी सम्मान से सम्मानित


शि.वा.ब्यूरो, दिल्ली। भवानीमण्डी जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी कवि, शिक्षक व साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को देश की अनेक साहित्यिक संस्थाओं ने विगत दिनों सम्मानित किया है। डॉ. पुरोहित ने बताया कि उन्हें नवरात्रि के पावन अवसर पर साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन, माता का जगराता में शानदार काव्यपाठ करने हेतु वैष्णवी सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट के कर कमलों से प्रदान किया गया। ऑनलाइन समारोह में संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र,प्रमाणन अधिकारी ओमप्रकाश फुलारा प्रफ्फुल, संयोजिका सरोज सिंह ठाकुर सहित समस्त पदाधिकारी एवं रचनाकार मौजूद रहे।
     अनन्त आकाश हिन्दी साहित्य संसद राष्ट्रीय मंच वाराणसी द्वारा पुरोहित को काव्य गौरव सम्मानोपाधि से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्कृष्ट रचनाधर्मिता के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान उपाध्यक्ष रामनाथ साहू ननकी,सचिव साधना सिंह शेलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रदान किया। कलम बोलती है साहित्य समूह सूरत गुजरात द्वार दैनिक विषय 1 मार्च से 31 मार्च 2020 तक समूह में शानदार संचालन करने, रचनाकारों की रचनाओं की सटीक सारगर्भित समीक्षा करने जैसी साहित्यिक सेवा भाव को देखते हुए कलम बोलती है सारथी सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान समूह की मुख्य संचालक उमा वैष्णव जी ने प्रदान किया।  पुरोहित को इन उपलब्धियो पर देश के साहित्यकारों लेखकों कवि कवयित्रियों शिक्षको ने बधाइयां व मंगल शुभकामनाएं प्रेषित की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post