गौरव सिंघल, गागलहेड़ी। ससुराल में आए एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कोलकी गांव में ससुराल आए सोनी उर्फ सोनू (41) निवासी कपूरी गोविंदपुर का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला है। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का एक अन्य व्यक्ति से संबंध था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी, पत्नी के दोस्त और ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव कपूरी गोविंदपुर निवासी ओमपाल ने बताया कि उसके भाई सोनी उर्फ सोनू की 12 साल पहले कोलकी गांव में शादी हुई थी। वह ससुराल में गया हुआ था, जहां उसका शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला है।