जिलाधिकारी ने समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 का रोडमैप बनाने के लिए बनाई रणनीति, 8-9 सितम्बर को 06 सत्रों में आयोजित किए जाएंगे संवाद कार्यक्रम

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश /2047 अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद में 08 और 09 सितम्बर को 06 सत्रों में विभिन्न संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 08 सितम्बर को छात्र और शिक्षकों के साथ संवाद, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद, कृषक एवं सहकारिता संगठन के साथ संवाद तथा उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा। 09 सितम्बर को व्यवसायी के साथ संवाद, प्रबुद्धजनगण, आमजनमानस, स्वयं सेवी संगठन एनजीओ के साथ संवाद किया जाएगा। अभियान की जनजागरूकता हेतु संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी नामित करते हुए उन्हें दायित्व सौंपे गये है। 

जिलाधिकारी ने बताया कि संवाद कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस दिनेश राय, सेवानिवृत्त आईपीएस डीएस चौहान, सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामशब्द सिंह, प्राध्यापक डॉ0 आईके कुशवाह, सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता यूपीपीसीएल संजय अग्रवाल तथा जनपद के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार रविन्द्र उपस्थित रहेंगे। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश@2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व होने के अवसर पर प्रबुद्धजनों के दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान समूहों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य 08 वर्षों की विकास यात्रा एवं आगे के विकास के रोडमैप पर चर्चा एवं फीडबैक प्राप्त किए जाएंगे। आमजनों की सहभागिता को जोडते हुए सूचना विभाग द्वारा स्थापित होर्डिंगों में बार कोड अंकित किया जाएगा, जिसमें क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा पोर्टल https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर लिखकर या बोलकर अपने सुझाव दे सकते है। यह सुझाव जनपद, प्रदेश एवं देश में प्रगति लाएंगे तथा 2047 के रोडमैप बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इनसे नीतियों का निर्माण होगा। यह सुझाव पोर्टल पर आसानी से पूर्णतः नि:शुल्क होंगें। मूल्यवान सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके तहत जनपद के प्रत्येक नागरिक को पोर्टल पर सुझाव देने का अधिकार है। विकसित भारत @2047 की अवधारणा को साकार करने हेतु उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जाएगा। इस मिशन को दिशा प्रदान करने एवं पथ प्रदर्शन हेतु एक विजन डोक्यूमेंट बनाया जाएगा। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 पर अधिक से अधिक नागरिकों का फीडबैक प्राप्त करने हेतु पोर्टल विकसित किया गया है जिस पर क्यूआर कोड के माध्यम से फीडबैक दिया जा सकेगा। इस पोर्टल को कम्प्यूटर एवं मोबाइल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर पोर्टल पर लाग इन किया जा सकेगा। प्रतिभागियों को विषय का चयन कर अपना विचार प्रस्तुत करना होगा। चुनिन्दा विचारों को विकसित उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय रणनीति में शामिल किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post