गौरव सिंघल, गंगोह। जनपद के गंगोह कस्बे के गांव दुधला में आटा चक्की फटने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई अन्य चोटिल हो गये। घटना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। गांव दुधला में बिट्टू पुत्र नरेश अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में चक्की रखकर घर घर गली गली जाकर आटा पीसने का कार्य करता था। रोज की भांति आज भी वह इसी तरह कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक चक्की खराब होने से नरेश चक्की को ठीक करने में लग गया। इसी दौरान चक्की फट गई और आस पास में खड़े कई लोग भी घायल हो गए। जबकि 60 वर्षीय अजमेर सिंह निवासी दुधला गंभीर रूप घायल हो गया। जिसे आनन फानन में गंगोह सीएचसी में लाया गया। जांचोपरान्त डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजन बगैर किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए और बेहद गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार दिया। उनके दो विवाहित पुत्रियां है।