शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार को वैज्ञानिक लॉरेल्स प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाज़ा गया है। डा0 अशोक कुमार को यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक लॉरेल्स की ओर से मृदा स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षण के क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रोफेसर एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
इस विषय पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वैज्ञानिक लॉरेल्स प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कारों में से एक है, जो प्रतिष्ठित विद्वानों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं को मान्यता देता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित, यह वैश्विक स्तर पर स्वतंत्र, वस्तुनिष्ठ सलाह प्रदान करता है। नामांकित व्यक्तियों को अनुसंधान में उनके असाधारण योगदान के लिए सहकर्मी मान्यता के आधार पर चुना जाता है। सदस्य कृषि, इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, प्रबंधन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे क्षेत्रों में शिक्षा, अनुसंधान और सार्वजनिक समझ को बढ़ावा देते हुए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में सक्रिय रूप से योगदान करते हैं।
इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक डॉ.एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने निदेशक डॉ. अशोक कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साइंटिफिक लॉरेल्स एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच है जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विविध क्षेत्रों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। हमारा समाज ज्ञान और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध प्रतिष्ठित विद्वानों, पेशेवरों और शोधकर्ताओं से बना है।
डॉ. अशोक कुमार ने यह सम्मान मिलने पर हर्ष जताते हुए आयोजकों का आभार जताया।