पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने की युवा इकाई घोषणा, वंशराज सिंघल अध्यक्ष, पुष्कर वर्मा महामंत्री मनोनीत

गौरव सिंघल, देवबंद। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल रजि0 के जिलाध्यक्ष जयवीर राणा द्वारा नगर इकाई देवबंद की संस्तुति पर युवा इकाई की घोषणा की गई। नगर इकाई में युवा नगर अध्यक्ष वंशराज सिंघल, युवा नगर महामंत्री पुष्कर वर्मा, युवा नगर कोषाध्यक्ष ध्रुव सिंघल व युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष यश वर्मा को मनोनीत किया गया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बहुत समय से नगर में विशेष रूप से व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है । जिससे प्रभावित होकर बहुत बड़ी संख्या में  व्यापारी वर्ग व्यापार मंडल से जुड़ रहा है, विशेष तौर पर युवा वर्ग व्यापार मंडल के साथ आ रहा है इसी कड़ी में आज नगर की युवा इकाई की घोषणा की गई । उन्हें उम्मीद है कि युवा इकाई  बढ़-चढकर  व्यापारियों के हित व सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगी एवं व्यापारियों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करेंगे। 

जिलाध्यक्ष जयवीर राणा व नगर महामंत्री राजेश सिंघल ने कहा कि युवा इकाई आने वाले समय में नगर इकाई के लिए महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में कार्य करेगी। व्यापार मंडल नगर के हर व्यापारी के साथ अपना जुड़ाव महसूस करता है एवं नगर का हर व्यापारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को हक से अपनी समस्याएं बताते हैं और हर संभव प्रयास कर व्यापार मंडल के स्तर से उनका निस्तारण कराया जाता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग, राजेश सिंघल, सलीम कुरैशी, विजय सिंघल, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post