शि.वा.ब्यूरो, खतौली। विकासखण्ड के ग्राम सठेडी में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025" के अन्तर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे श्री संतोष कुमार, उप कृषि निदेशक, आई०आई०एफ०एस०आर० के निदेशक, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, पशुपालन एंव अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ 250-300 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डा० सुनिल निदेशक, आईआईएफएसआर द्वारा कृषकों को खरीफ में उगायी जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
पशुपालन विभाग के डा० हुकुम सिंह द्वारा बरसात में पशुओं में लगने वाली बिमारियों के लक्षण व उपचार के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। वैज्ञानिक डा० प्रमोद कुमार तौमर द्वारा बासमति चावल की खेती के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई गई। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही विकासखण्ड खतौली की 08 ग्राम पंचायतों पर भी गोष्ठी का आयोजन किया गया।