मुठभेड़ के बाद दो अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरफ्तार, एक फरार

गौरव सिंघल, बेहट। जनपद की देहात कोतवाली पुलिस टीम की भागूवाला गांव के जंगल में अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के साथ मुठभेड हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस दौरान उनका तीसरा साथी भागने में सफल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेहट पुलिस टीम गांव भागूवाला के पास शाकुंभरी देवी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बेहट की तरफ से एक ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने ट्रैक्टर नहीं रोका और पुलिस पर फायरिंग कर जंगल वाले रास्ते पर ट्रैक्टर को दौड़ा लिया। कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गया। जवाबी फायरिंग में जीशान निवासी गांव गणगौर हुसैनपुर थाना सरसावा पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसका साथी खुर्शीद निवासी गमव कत्ल खुर्द थाना चिलकाना को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया, उसका तीसरा साथी मौके से भागने में सफल हो गया।

सीओ मुनीशचंद्र ने बताया कि घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार व मौके से भागा चोर अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के सदस्य हैं। जीशान के खिलाफ सहारनपुर समेत कई अन्य स्थानों पर ट्रैक्टर चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज है, जबकि खुर्शीद के खिलाफ सहारनपुर व हरियाणा में ट्रैक्टर चोरी के तीन केस दर्ज है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस को  चोरी किया गया ट्रैक्टर, दो तमंचे, चार कारतूस व तीन खोखे बरामद हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post