दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कार के लिए आवेदन 15 जुलाई तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों  संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। दिव्यागजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में अपना आवेदन पूर्ण विवरण  अभिलेखों सहित 15 जुलाई तक जमा कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसथान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यागजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यागजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्याग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार व दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार आदि श्रेणियां निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम दिनाक 15 जुलाई 2025 निर्धारित है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post