गौरव सिंघल, सहारनपुर। आज मन की बात कार्यक्रम को खलासी लाईन वार्ड संख्या 12 के बूथ संख्या 157 पर शारदा मंडल में अरूण ठाकुर के आवास पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय गर्ग के नेतृत्व में समर्पित भाव से सुना गया। कार्यक्रम की शुरुआत महान राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए की गई। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल कौशिक, पूर्व पार्षद मनमोहन जुनेजा, पार्षद प्रतिनिधि विकास केशला, शिवम शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजेश चौहान, ऋषि ठाकुर, आदेश चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा, मुकुल मित्तल, अमित गुप्ता, सुशील भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।