ऐतिहासिक होगी दो फरवरी को देवबंद में होने वाली त्यागी समाज की महापंचायत : मांगेराम त्यागी

शि.वा.ब्यूरो, देवबंद। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि शुक्रवार दो फरवरी को देवबंद में होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत में उत्तर प्रदेश समिति कई राज्यों के काफी लोग शामिल होंगे। मजनू वाला रोड पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मांगेराम त्यागी ने कहा कि शुक्रवार को देवबंद में देवीकुंड मैदान पर त्यागी ब्राह्मण समाज की महापंचायत ऐतिहासिक होने जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यों के काफी लोग शामिल होंगे। 

मांगेराम त्यागी ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की एकजुट और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक भागेदारी तय करना है क्योंकि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने त्यागी समाज को सम्मान नहीं दिया है। अब त्यागी समाज अपनी एकता का अहसास कराएगी और सम्मान देने वाले राजनीतिक दल को ही अपना समर्थन देगा। मंडल प्रभारी शिवकुमार त्यागी और जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी ने कहा महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार को देवीकुंड मैदान पर काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर महापंचायत में विचार होगा। इस दौरान स्वराज त्यागी, अक्षय त्यागी, पवन त्यागी, अजय त्यागी, विनय त्यागी, बबल त्यागी, संदीप त्यागी, ऋषभ त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments