सेवामित्र जागरूकता पखवाड़ा 01 से 15 अक्टूबर तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा प्रदेश के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकृति की सेवाएं प्रदान किए जाने के उद्देश्य से संचालित पोर्टल sewamitra.up.gov.in/ एप तथा काल सेंन्टर के टोल फ्री नम्बर 155330 को विकसित किया गया है। नागरिकों को प्रदान की जाने वाली प्रमुख दैनिक प्रकृति की सेवाओं में कौशल प्राप्त कारपेन्टर, इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, पेन्टर, टैक्सी सेवा आदि कामगारों की प्रमाणित सेवा तथा प्रदेश के कुशल कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना मुख्य रूप से सम्मलित है,  जिसका उपभोक्ता एवं सरकारी और गैर सरकारी संस्थान लाभ लेकर त्वरित सेवा प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 155330 पर डायल करें।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जनपद में सेवामित्र जागरूकता पखवाडा 01 से 15 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत अधिक से अधिक सेवाप्रदाताओं को आनबोर्ड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टेन्ट सेवा, आर्किटेक्ट, कैटर्स, पेन्टर्स, कारपेंन्टर्स, बिल्डिंग कान्सट्रक्टर्स एवं इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रानिक्स, टैªवल्स, डायग्नेस्टिगक जैसी विभिन्न सेवाएं चाहने वाले और देने वाले सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लाभ उठा सकते है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक, सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, प्रबंघक, कारखाना एवं फैक्ट्री आदि समस्त सेवामित्र एवं सेवा प्रदाता के संचालित पोर्टल पर आन लाइन सेवा का लाभ लें तथा उसकी फीडबैक जिला सेवायोजन कार्यालय को अवश्य दें, ताकि उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकॉक्षी जन उपयोगी रोजगार सेवाओं को सफल बना सकें।
Comments