मिशन मून चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए महिलाओं ने शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की






शि.वा.ब्यूरो,
 देवबंद। भारत के मिशन मून चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए श्रीमति नेहा सिंघल के नेतृत्व में महिलाओं ने शिव मंदिर शिव पार्क शिक्षक नगर देवबंद में विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमती नेहा सिंघल ने कहा कि रूस के लुनो 25 के फेल होने के बीच भारतीय मिशन चंद्रयान की सफल लैंडिग को लेकर कुछ शंका है परंतु  उन्हें अपने वैज्ञानिकों की दक्षता और कुशलता पर पूर्ण विश्वास है।
भारतीय वैज्ञानिक सफलता पूर्वक चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतारने में सफल होंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। इसके जरिये चंद्रमा पर मानव सभ्यता विकसित करने की संभावनाओ का पता चलेगा। चंद्रयान के विक्रम लेंडर में लगे विशेष कैमरे चंद्रमा से मिट्टी के नमूने लेकर उनको धरती पर भेजेगा, जिससे चंद्रमा को समझने में मदद मिलेगी। करोड़ो भारतीयों की दुआ, पूजा, प्रार्थना और भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत का चंद्रयान अपने मकसद में कामयाब होगा और ऐसा होते ही भारत चौथा देश बन जाएगा जो चंद्रमा पर तिरंगा लहरायेगा। चंद्रयान की सफलता के लिए श्रीमति अन्नू शर्मा, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती पूजा, डोली गोयल, श्रीमती रेखा, श्रीमती पूनम आदि ने पूजा में भाग लिया।
x
Comments