शहीदों के वंशजों का भव्य स्वागत किया

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी बेबर में 1947 के क्रांतिकारी शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी के पौत्र एवं बेबर शहीद मेले के प्रबंधक इंजीनियर राज त्रिपाठी, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव सतेंद्र पाल, शहीद मेला समिति बेबर के सदस्य गौरव यादव व पुष्पेंद्र सिंह का नगर में पधारने पर गंग नहर खतौली स्थित प्रशासनिक कैम्प कार्यालय पर डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता 'मानव', डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. हबीब, नमन आदि गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सभी लोगों का बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा के अस्पताल पर स्वागत किया गया। 

डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता 'मानव' ने अपने कार्यालय पर सभी अथितियों को अपने द्वारा हाल ही में संपादित पुस्तक शहीद सुखदेव द विलेजर भी भेट की।

Comments