गौरव सिंघल, देवबंद। रालोद सुप्रीमों चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक दल द्वारा चलाए जा रहे किसान संदेश अभियान के तहत आज ग्राम चंदेना में किसानों की पंचायत हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों द्वारा मुख्यमंत्री को गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करने हेतु चिट्ठी भेजी गई।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी ने कहा की पिछला चुनाव वर्ष 2021-22 चुनावी वर्ष था, प्रदेश सरकार ने 26 सितंबर 2021 को गन्ना मूल्य घोषित कर दिया था। इस वर्ष चुनाव ना होने के कारण अब तक प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। जिसे यह बात सिद्ध होती है कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। आज की परिस्थिति में किसान वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले साल का भी गन्ने का पेमेंट नहीं हुआ और इस वर्ष अब तक गन्ने मूल्य की घोषणा नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि हर वर्ष 14 दिन के भीतर गन्ने का भुगतान हुआ करेगा अन्यथा उस पर ब्याज मिलेगा। भुगतान होना तो दूर अब तक गन्ने के मूल्य की घोषणा भी नहीं हुई है। यह सरकार किसान के प्रति उदासीन सरकार है। किसान गोष्ठी को जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने भी संबोधित किया।
पंचायत में मुख्य रूप से प्रधान कालूराम, महेंद्र गिरी, संतोष कुमार, तेलूराम, चौधरी राहुल, चौधरी आशीष, चौधरी रणबीर, बिट्टू मास्टर, विशाल चौधरी, चौधरी बलवान, चौधरी जसवीर, रजत चौधरी, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद मुकीम, तैयब मलिक, तबरेज मलिक, राजकुमार नेता, सुशील चौधरी,अनिल लाला, नईम प्रधान, मोहम्मद मतीन,अनिल शर्मा, अनिल शर्मा, नाहर सिंह, मोहित, विनीत आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।