संजय शर्मा "राज", मुंबई। सीजेकेडी के अध्यक्ष और फिल्मों के जाने-माने मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी ने ब्रूस ली का 82वां जन्मदिन लगातार 14वें साल भी बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बच्चों ने साथ मिलकर केक काटा गया। सभी बच्चों को नोटबुक, नाश्ता और स्कूल से संबंधित सामग्री वितरित की गई। इसके बाद बच्चों द्वारा ब्रूस ली के जन्मदिन की बैनर बनाकर गुब्बारों के साथ आसमान में छोड़े गए।
चीता यजनेश ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर अच्छा लगा और हर युवा और मार्शल आर्टिस्ट से समाज के लिए कुछ करने का आग्रह किया। इस मौके पर चीता यजनेश शेट्टी, श्रवण शेट्टी, अमरजीत कौर शेट्टी सहित अन्य मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
चीता यजनेश शेट्टी ने कहा कि मार्शल आर्ट अनुशासन, समर्पण, दूसरों के लिए सम्मान आदि की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोग अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ने की कला नहीं है, बल्कि आत्मरक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सभी को ब्रूस ली का शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिनकी वजह से मार्शल आर्ट का प्रसार हुआ और देश-विदेश में हर किसी को प्रेरणा मिलती है।