टोक्यो ओलम्पिक-2020 के के लिए रोड टू टोक्यो क्विज आॅनलाइन प्रतियोगिता 22 जुलाई तक
मुजफ्फरनगर। उप क्रीडाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, भारतीय खेल प्राधिकरण दिल्ली के द्वारा टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजन के लिए 23 जून से 22 जुलाई 2021 तक रोड टू टोक्यो क्विज का आॅनलाइन आयोजन किया जा रहा है। उप क्रीडाधिकारी ने बताया कि ‘‘रोड टू टोक्यो क्विज’’ में ओलम्पिक खेलों का इतिहास, खेलों में पूर्व में खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियाँ, वल्र्ड रिकार्ड तथा वर्तमान एवं पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रतियोगिता की जानकारी खेल विभाग की वेबसाइट http://upsports.gov.in/, http://upsports.gov.in/sportsdirectorate/ तथा http://upsports.gov.in/sportscollege/ पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वेबसाइट से जानकारी एकत्रित कर भाग ले सकता है।
Comments