शि.वा.ब्यूरो, पटना (बिहार)। साहित्य में नित्य सृजन कर अपनी कहानीं, कविता, गीत, गजल और लेखों के जरिए शब्दो की बाजीगरी के साथ अपनी मीठी आवाज में प्रस्तुती देकर पलामू किशुनपुर के आशुतोष कुमार झा ने बहुत अल्प समय में साहित्य में अपना नाम खुद स्थापित किया है तथा सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। अपने पैतृक निवास, गाँव- किशुनपुर, प्रखण्ड-पाटन, जिला-पलामू के हाई स्कूल की प्राचार्य अनीता कुमारी से तथा काली संस्कत मध्य वि• के प्राचार्य अमर नाथ झा से मिलकर अपनी पुस्तक भेंट की, जिस पर प्राचार्य ने उनका धन्यबाद किया और पुस्तक पर विस्तार से चर्चा की।
श्री कुमार ने बताया कि उनकी और भी आगामी पुस्तक आने वाली है जिसे वो विद्यालय को उपलब्ध कराते रहेंगे जिससे हिन्दी का विकास और रूचि बनी रहे साहित्य से ही समूचित समृद्धि है।
Tags
miscellaneous