शि.वा.ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की नौकरशाही में फेरबदल करते हुए आईएएस और 15 पीसीएस अफ़सरो का तबादला किया है।
जारी सूचि के अनुसार आईएएस अफ़सर गौरव राठी काशी विश्वनाथ मंदिर का सीईओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही वाराणसी में जमे PCS अफ़सरो का आधी रात में तबादला किया गया है, जिनमें संजय कुमार ADM वित्त वाराणसी, बच्चू सिंह ADM प्रशासन वाराणसी, गुलाबचंद ADM City वाराणसी, कमलेश चन्द्र अपर आयुक्त वाराणसी, सत्य प्रकाश सिंह सिटी मैजिस्ट्रेट वाराणसी बनाये गये हैं। इसके साथ ही विनय कुमार सिंह ADM अमरोहा, अतुल कुमार ADM FR चंदौली, सतीश कुमार पाल ज्वाइंट डायरेक्टर राज्य संपति निदेशालय, अनिल कुमार ADM न्यायिक चंदौली, विनय कुमार सिंह-2 डिप्टी कलेक्टर वाराणसी, गिरीश कुमार द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर वाराणसी, राम जीवन मौर्या डिप्टी कलेक्टर महराजगंज, राकेश कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर कुशीनगर बनाये गये हैं। विशाल सिंह सचिव वाराणसी विकास प्रधिकरण बने रहेंगे। चर्चा है कि वाराणसी के 3 डिप्टी कलेक्टर जय प्रकाश, महेन्द श्रीवास्तव व सिद्धार्थ यादव के भी बदले जाने की संभावना है।