गौरव सिंघल, देवबंद। श्री गुरु ब्रह्मानंद गौ सेवा ट्रस्ट निरंतर कई वर्षों से गौ सेवा कर नए मुक़ाम छू रहा है। गाँव गुनारसा स्थित अस्थायी गौशाला में निरंतर श्री गुरु ब्रह्मानंद गौ सेवा ट्रस्ट की ओर से गौ सेवा जारी है। ट्रस्ट अध्यक्ष हिमांशु भारद्वाज ने देवबंद वासियों से अपील की है कि वह एक बार गुनारसा स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में अवश्य जाए और गोमाता की स्थिति देखें कि वहां किस तरह से गौ सेवा की जाती है। गौशाला में तरबूज़ की व्यवस्था कर सभी गौ वंशों के लिए तरबूज़ की सेवा प्रदान की गई। इस मौके पर डॉ विनय पंडित, गौसेवक हिमांशु भारद्वाज, गौ सेवक बसंत, गौ सेवक ओमेन्द्र, गौसेवक गुरदीप पवार, गौसेवक रजनीश व अन्य ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।