राणी सती दादी का श्रावणी कीर्तन कार्यक्रम आयोजित

मदन सुमित्रा सिंघल, शिलचर। श्री नारायणी शक्ति धाम मेहरपुर राणी सती दादी मंदिर में धर्मपरायण गरीमा  डाक्टर विकास अग्रवाल द्वारा सावन मास कीर्तन कार्यक्रम किया गया। बङी संख्या में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। राणी सती दादी के दरबार को सजाया गया। महिलाओं का गरीमा अग्रवाल ने तिलक लगाकर सुहाग पिटारी एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया। आरती के बाद महिलाओं को जलपान कराया गया। बता दें कि विगत सोमवार को नृसिंह अखाड़ा शिव मंदिर में शिव रूद्राभिषेक एवं कीर्तन भी अग्रवाल दंपति द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post