आर्य समाज शिवपुरी में जनपद हमीरपुर से पधारे विद्वान अतिथि दिनेश आर्य

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में जनपद हमीरपुर से पधारे विद्वान अतिथि दिनेश आर्य ने कहा कि भारत राष्ट्र को अपने संस्कृति को बचाए रखना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि भारत की संस्कृति उसकी आत्मा है जैसे आत्मा के बिना शरीर व्यर्थ है ठीक वैसे ही अपनी संस्कृति के बिना भारत निष्प्राण है। उन्होंने कहा कि भारत निकट भविष्य में संपूर्ण विश्व को मार्ग निर्देशन करेगा। उन्होंने बताया कि आर्ष साहित्य एवं आर्य समाज के प्रकल्प  का लक्ष्य लेकर संपूर्ण प्रदेश में भ्रमण पर हैं अभी 70 जनपद घूम चुके हैं 71वा जनपद मुजफ्फरनगर है। उन्होंने कहा कि इसके आगे अभी सहारनपुर शामली बागपत और गाजियाबाद जनपद शेष हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी जनपदों का भ्रमण करने के बाद एक डॉक्यूमेंट्री विवरण तैयार किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण आर्ष साहित्य और प्रदेश के समस्त आर्य समाजों का विवरण रहेगा।



आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में आर्य समाज ही राष्ट्र को सही दिशा दे सकता है, क्योंकि कृण्वांतो विश्वम आर्यम,सारे संसार को श्रेष्ठ बनाओ, का संदेश आर्य समाज ही देता है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज अंधविश्वास ढोंग पाखंड जादू टोना भूत प्रेत आदि सामाजिक बुराइयों में विश्वास नहीं रखता। एक निराकार सर्वशक्तिमान सर्वत्र व्यापी ईश्वर ही पूज्य है। 
इस अवसर पर अतिथि दिनेश आर्य को आर्य समाज शिवपुरी की ओर से महर्षि दयानंद कृत अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश भेंट किया गया। कार्यक्रम में पंडित रामदेव शास्त्री रामानंद आर्य अजेश आर्य सुरेश फौजी प्रधान जगदीश सिंह मास्टर जयपाल सिंह चरण सिंह आर्य भगवान सिंह आर्य धीरेंद्र आर्य शोभाराम आर्य शशि पाल लाडपुर आदि शामिल रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post