खतौली तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, सरदार जितेंद्र सिंह अध्यक्ष व सचिन आर्य महासचिव बने

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव ऐल्डर कमैटी खतौली तहसील बार एसोसिएशन के चेयरमैन भूदेव आर्य एडवोकेट की देखरेख में संपंन हुआ। नौ पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 90 मतदान कर्मियों ने किया। नौ मतो से विजयी होकर सरदार जितेंद्र सिंह अध्यक्ष मनोनीत हुए, जबकि 27 मतों से विजयी होकर सचिन आर्य एडवोकेट ने महासचिव पद पर अपना प्रचम लहराया। जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 

मंगलवार की सुबह सवेरे से ही तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुरू हो गया था। लगभग चार बजे मतगणना के बाद ऐल्डर कमैटी के चेयरमैन भूदेव आर्य एडवोकेट ने घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सरदार जितेंद्र को 49 मत जबकि सुलेमान खान को 40 मत मिले। सरदार जितेंद्र नौ मतों से विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामचंद्र सैनी को 40 मत व रतन सिंह को 47 मत मिले। रतनसिंह को 7 मतोंसे विजयी घोषित किए गए। महासचिव पद पर कृष्ण कन्हैया को एक मत, दिमांग सिंह को 30 मत, संजय कुमार को दो मत, सचिन कुमार आर्य एडवोकेट को 57 मत मिले। सचिन कुमार आर्य एडवोकेट 27 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश कुमार को 37 मत, रामकुमार को 51 मत मिले। रामकुमार को 14 मतों से विजयी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष दस वर्ष पद के लिए गंगाशरण को 51 मत व विकास कुमार को 35 मत, शाकिर अहमद हो 42 मत मिले। गंगाशरण  व शाकिर अहमद को विजयी घोषित किया गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष आठ वर्ष पद पर विपिन कुमार को 35 मत, राजग्रहि यादव को 54 मत, हरिनिवास को 55 मत मिले। राजग्रहि यादव, हरिनिवास को विजयी घोषित किया गया। सहसचिव पद के लिए कृष्ण कुमार को 35 मत, दिनेश कौशिक को 41 मत, ब्रजपाल सिंह को 25 मत, संदीप कुमार को 56 मत, सुबोध कुमार को 42 मत मिले। दिनेश कौशिक, सुबोध कुमार व संदीप कुमार को विजयी घोषित किया गया। 
वरिष्ठ सदस्य पद के लिए विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार गर्ग, अमित त्यागी, विजेंद्र, राजेंद्र सैनी को निर्विरोध चुना गया। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए सचिन कुमार, पदम सिंह, मौहम्मद मुख्तार खान, अनुज जैन, रवि कुमार, अभिषेक सिंह भड़ाना को निर्विरोध चुना गया। ऐल्डर कमैटी के चेयरमैन भूदवे आर्य एडवोकेट, चतरपाल सिंह एडवोकेट, मौहम्मद अरशद एडवोकेट की देखरेख में चुनाव संपंन हुआ। जीतने वाले प्रत्याशियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post