मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में 943 जोडों का विवाह आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज जीआईसी मैदान में जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगर निकायो सहित 943 जोडो का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। केन्द्रीय राज्य मंत्री मतस्य पालन, पशुपालन, डेरी मंत्रालय भारत सरकार डा0 संजीव कुमार बालियान ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर द्वीप प्रजव्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री डा0 संजीव कुमार बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल एवं गणमान्य लोगो के द्वारा नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामनाये दी।
केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि शुभ विवाह/पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है, जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि मै उम्मीद करता हूॅ कि सभी जोडे अपना वैवाहिक जीवन अच्छे से यापन करेगे। उन्होंने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बंधते है। इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर 51000/- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि 35000 कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, डीनरसेट स्टील, ट्रोली बैग, चांदी की बिछिया, चांदी की पायल एवं कपड़े में 10000/- मा़त्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओ में 6000/- मात्र निर्धारित किये गये है। जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियो ने भी उपस्थित होकर 943 नवदम्पति जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
मंच का संचालन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ0 राजीव कुमार द्वारा किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार सैनी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा, समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक सहित ब्लॉक प्रमुख एवं गणमान्य लोग व समारोह से सम्बंधित सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेे।
Comments