शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रकृति और मनुष्य के बीच एक गहरा संबंध के जीवंत उदाहरण डॉ. सुशील गुप्ता को जिलाधिकारी नवनीत चहल एवं हॉर्टिकल्चर के उपनिदेशक कौशल किशोर द्वारा सम्मानित किया गया।
बता दें कि मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता को सर्वोत्तम अन्य संस्थाओं के कार्यालय उद्यान की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल निरंतर चार वर्षों से विद्यालय यह पुरस्कार प्राप्त कर रहा है।
उन्होंने 500 वर्ग मीटर से अधिक के पब्लिक पार्क की श्रेणी में भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 20 देशों के प्रतिनिधि भ्रमण मार्गों के रिक्त भूखंडों पर सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु डॉ. सुशील गुप्ता को सर्वोत्तम पुरस्कार प्रदान किया गया।