श्री रामकृष्ण योगासन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया

गौरव सिंघल, देवबंद। श्री रामकृष्ण योगासन इंटर कॉलेज में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने की। शिक्षका ममता वर्मा द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को संविधान के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास के साथ शपथ ग्रहण कराई गई। 

इस दौरान राधेश्याम राणा, ममता वर्मा एवं अरुण कांति चक्रवर्ती ने भारतीय संविधान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। विभाजन के बाद 26 नवंबर सन 1949 में भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया। लोकसभा, राज्यसभा संसद, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, भारतीयों के मूल कर्तव्य एवं मौलिक अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। भारतीय संविधान में सन 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया। संविधान सभा की समितियों का गठन किया गया। प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संघ शक्ति समिति जवाहरलाल नेहरू प्रांतीय संविधान समिति एवं संविधान समिति सरदार वल्लभभाई पटेल संचालन समिति के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रारूप समिति डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं झंडा समिति जेबी कृपलानी विभिन्न समितियों के माध्यम से 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारतीय संविधान बनकर तैयार हुआ।

भारतीय संविधान 26 जनवरी सन 1950 को लागू किया गया। भारतीय संविधान में न्यायालय विधायिका एवं कार्यपालिका सहित चौथे स्तंभ का भी विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। देश के विभाजन की त्रासदी एवं अल्पसंख्यकों के हित के संबंध में भारतीय संविधान में सामाजिक सुरक्षा का अधिकार रवि प्रकाश डाला गया। संविधान में वर्णित समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध एवं संस्कृति तथा शिक्षा संबंधी अधिकार सहित धार्मिक स्वतंत्रता के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। 
मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी नागरिकों को जागरूक किया गया। 42 वें संशोधन के संबंध में मौलिक कर्तव्यों का वर्णन बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों शिक्षक शिक्षणेतर कर्मचारी प्रधानाचार्य सहित सभी ने प्रार्थना स्थल पर शपथ ग्रहण की।

Post a Comment

Previous Post Next Post