(डॉ. अवधेश कुमार "अवध"), शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
बेटी कंधे पर बैठी है।
देख जमाने को ऐंठी है।।
बापू उसको सैर कराता।
दुनियादारी भी समझाता।।
अम्मा का भी फर्ज निभाए।
शाला भी उसको पहुँचाए।।
रानी बेटी बड़ी सयानी।
बन जाती अक्सर ही नानी।।
कहती थोड़ा बैठो पापा।
छोड़ो मेरे मन निज छापा।।
मैं संतति का धर्म निभाऊँ।
कुल से कुल समता फैलाऊँ।।
इंजीनियर प्लांट, मैक्स सीमेंट
चौथी मंजिल, एल बी प्लाजा,
जी एस रोड, भंगागढ़, गुवाहाटी
आसाम - 781005